Report on Diabetes Awareness Program at Village Bhartana Anola, Bareilly
IMA बरेली शाखा द्वारा “आओ गाँव चलें” परियोजना के अंतर्गत 15 नवम्बर 2025 को ग्राम भरताना, आंवला, बरेली में डायबिटीज़ जागरूकता कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कैम्प में ग्रामीणों को मधुमेह के लक्षण, कारण, बचाव एवं नियमित जाँच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लगभग 50–60 मरीजों की जाँच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में IMA बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, माननीय सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, तथा सामुदायिक सेवा चेयरमैन डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि IMA बरेली ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, विशेषकर मधुमेह जैसी तेजी से बढ़ती बीमारी को देखते हुए समय पर जाँच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण जनता को सही जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सामुदायिक सेवा चेयरमैन डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि “आओ गाँव चलें” परियोजना के माध्यम से IMA गाँव-गाँव पहुँचकर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है, और आज के कैम्प में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि यह पहल सफल रही।